#बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश...
बलरामपुर, 27 जुलाई 2026।
जनपद बलरामपुर में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों से वार्ता कर प्रत्येक मामले में समयबद्ध, प्रभावी एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।
राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करना है।
#balrampur #balrampurpolic
Balrampur, Balrampur | Jul 27, 2026