#Balrampur : डीएम-एसपी ने परखी मतदान केंद्रों की सुरक्षा, दिए सख्त निर्देश...
एमपीपी कॉलेज से उतरौला व श्रीदत्तगंज ब्लॉक तक निरीक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर...
#बलरामपुर। विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने एमपीपी कॉलेज, उतरौला ब्लॉक तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने, सतर्कता बरतने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मतदान के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुरक्षित, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न हो सके।