एक मोबाइल फोन को लेकर शुरू हुआ विवाद पूरे परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल बन गया।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वाळूज MIDC क्षेत्र स्थित खवल्या पहाड़ी पर एक 19 वर्षीय युवक परिजनों से विवाद के बाद पहाड़ी पर चढ़ गया और छलांग लगाने की धमकी देने लगा।
बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की। इसी दौरान पिता बेटे को बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए।
पति और बेटे के साथ हुई इस घटना को अपनी आंखों के सामने देखकर मां भी सदमे में पहाड़ी से कूद गई।
एक ही परिवार के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
#Maharashtra #ChhatrapatiSambhajinagar #TragicIncident #FamilyTragedy #BreakingNews #MaharashtraNews #IndiaNews #EmotionalNews #LatestNews #RozanaHimachal