टिक्कन: बिजनी के साम्बल में BJP के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक हुई संपन्न
Tikken, Mandi | Apr 7, 2024 द्रंग मण्डल भाजपा के बूथ अध्यक्ष और त्रिदेवों की बैठक इलाका दुंधा के बड़ीधार, बिजनी के साम्बल और अपर भीउली में सम्पन्न हुई। बड़ीधार में द्रंग मण्डल भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। वही बैठक में द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की। जब जब चुनाव आते है कांग्रेस लोगों को गुमराह करती है।