मड़ावरा: मड़ावरा में भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों के संबंध में खण्ड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
मड़ावरा में भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम करीब4 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ज्ञापन पत्र खंड विकास अधिकारी दिया। इस ज्ञापन पत्र में खरीफ फसल के पूरी तरह नष्ट होने का दावा करते हुए जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने की मांग की गई और किसानों को जल्द मुआवजा और फसल बीमा की राशि दिलाने की भी मांग की गई।