सोरांव: मऊआइमा इलाके के बादीपुर गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवक चढ़ा हाई वोल्टेज टॉवर, घंटों बाद उतरा
मऊआइमा इलाके के ख्वाजा का सराय गांव निवासी एक युवक गुरुवार की दोपहर बिजली के हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। हालांकि पुलिस युवक को समझाने बुझाने में जुटी रही।वहीं शाम को काफी प्रयास के बाद नीचे उतरा। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में चार्जशीट भेज दी गई और उसमें गिरफ्तारी नहीं थी।