पोड़ैयाहाट: धूमधाम से मनाया गया पोड़ैयाहाट में जन्माष्टमी का त्योहार, अगिया मोड में हुए भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए गोड्डा के SDPO
धूमधाम से पोड़ैयाहाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया।अगिया मोड में हुए भव्य कार्यक्रम में गोड्डा के एसडीपीओ आकाश भारद्वाज शामिल हुए। भक्ति कार्यक्रम का उद्घाटन श्री भारद्वाज में फीता काटकर किया। इसके पहले आयोजकों के द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार देर रात से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शनिवार के तड़के तक चलता रहा।