रीवा के सिविल लाइन थाने में घुसा बारिश का पानी, पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित किए ज़रूरी रिकॉर्ड्स
रीवा के थाना सिविल लाइन में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई है। थाने के अंदर तक पानी भरने से रिकॉर्ड्स और दस्तावेजों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं और स्थिति की गंभीरता को लेकर चिंता जता रहे हैं।
#RewaNews #RewaPolice #MadhyaPradeshNews #RewaWaterlogging #UnchehraNews MPNews BreakingNews HeavyRainfall PoliceStationRain ViralVideo