19 साल से झोपड़ी में स्कूल... शिक्षक सरकारी, वेतन सरकारी, फिर भवन क्यों नहीं?
Description:
बिहार के मधेपुरा से सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली तस्वीर सामने आई है। कुमारखंड प्रखंड की लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के वार्ड नंबर 08 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हीरापट्टी वर्ष 2007 में बनाया गया था।
स्कूल में BPSC पास सरकारी शिक्षक हैं, रसोइया है और शिक्षक को हर महीने सरकारी वेतन भी मिलता है। लेकिन 19 साल बीत जाने के बाद भी स्कूल का अपना पक्का भवन नहीं बन सका। आज भी बच्चे झोपड़ी में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
आखिर इतने वर्षों में स्कूल भवन क्यों नहीं बन पाया? इसकी जिम्मेदारी किसकी है? युवा समाजसेवी ललन कुमार लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है।
देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए सरकारी स्कूल की इस बदहाल तस्वीर की पूरी कहानी।
#MadhepuraNews #BiharNews #BiharNewsToday #Madhepura #GroundReport #EducationNews #BiharEducation #GovernmentSchool #SchoolNews #EducationDepartment #BPSC #HindiNews #BreakingNews #GroundReality #BiharSchool #EducationSystem #LalanKumar #weehoursnews
Bihar, India | Sep 2, 2026