
#मधेपुरा में टूटे हाई-वोल्टेज तार से बड़ा हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, बेटी गंभीर** बिहार के मधेपुरा जिले में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुमारखंड प्रखंड के रहटा पंचायत स्थित हनुमान नगर चकला में करंट लगने से 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, मकीना खातून मंगलवार सुबह अपनी बेटी के साथ घर के पीछे नहर की ओर जलावन लाने गई थीं। सोमवार शाम आई आंधी और बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर नहर के पास गिर गया था। पानी में गिरे तार पर नजर न पड़ने के कारण मां-बेटी उसकी चपेट में आ गईं। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jun 30, 2026

मोबाइल को लेकर घर में हुई नाराजगी के बाद छात्रा की मौत: पूर्णिया में 17 वर्षीय किशोरी के निधन से परिवार सदमे में पूर्णिया जिले के बनमनखी क्षेत्र में कक्षा नौवीं की एक छात्रा की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान बस स्टैंड निवासी राजन बाहरदार की 17 वर्षीय पुत्री स्वाभिमानी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, छात्रा के मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर घर में उसे समझाया गया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा था। बुधवार रात वह रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। उस समय घर में सब कुछ सामान्य था और किसी को किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jun 24, 2026

😭 10 दिन बाद होनी थी शादी, लेकिन उठ गई बेटी की अर्थी | पूरे गांव में मातम | दर्दनाक कहानी #BiharPrimeTV #BiharNews #SnakeBite #Sarpdansh #BreakingNews #MadhepuraNews #ViralNews #EmotionalStory #WeddingTragedy #Bihar #News
Supaul, Supaul | Jun 20, 2026

# IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियों ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार को बिहार कैडर के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों—योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा—के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, SVU की टीम ने पटना के गर्दनीबाग स्थित IAS कॉलोनी में मकान नंबर E-2/10 पर सुबह से ही जांच शुरू की, जहां योगेश सागर का आवास बताया जाता है। इसके साथ ही नेहरू पथ स्थित अभिलाषा शर्मा के आवास पर भी टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि जब टीम वहां पहुंची तो आवास पर ताला लगा हुआ था, जिसके बाद स्टाफ रूम के रास्ते अंदर प्रवेश कर जांच शुरू की गई। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding
Bihar, India | Jun 19, 2026

खान सर-रोशन आनंद विवाद पर बोले चिराग पासवान, कहा- सच सामने आना जरूरी पटना: खान सर और रोशन आनंद से जुड़े विवाद को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह बयान उस समय आया है जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मामले की उच्च-स्तरीय जांच की मांग करते हुए पत्र लिखा है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Jun 16, 2026