मधुबनी महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार सुबह 7:00 बजे जानकारी दिया कि मधुबनी जिला के अरेरन थाना क्षेत्र के लोहा निवासी काजल कुमारी नामक महिला द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मधुबनी महिला थाना में 19.1.2026 को एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें उल्लेख किया गया कि पति सोनू शर्मा, ससुर श्याम शर्मा, सास सीतली देवी ने मारपीट कर महिला का जेवर छीनकर घर से निकाल दिया।