Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
healthyindusviva
No video available
5
#health,#cancer,#medi,#hary,#india गले के कैंसर में #i-pulse का लाइव रिजल्ट अधिक जानकारी के लिए 8813075521,#news,#live
Bhiwani, Bhiwani
| Jan 20, 2023
#health
#cancer
#medi
#hary
#india
#i
#news
#live
MORE NEWS
तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, संप्रभुता और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक- प्रो प्रदीप भारद्वाज ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राष्ट्र चेतना का शंखनाद करते हुए वैश्य महाविद्यालय भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा किया गया राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा एवं 'विकसित भारत के संकल्प में तिरंगे का ओज और हमारा कर्तव्य' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का बौद्धिक आयोजन। भिवानी, 11 अगस्त 2026: वैश्य महाविद्यालय, भिवानी के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के तत्वावधान में चल रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तीसरे दिन आज “राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा” तथा “विकसित भारत के संकल्प में तिरंगे का ओज और हमारा कर्तव्य” इन दो प्रेरणादायी विषयों पर एक भव्य निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बौद्धिक सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों के भीतर राष्ट्रीय ध्वज के ऐतिहासिक महत्व, गरिमा और उसके प्रति अटूट निष्ठा के भाव को साहित्यिक व वैचारिक धरातल पर अभिव्यक्ति प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने अभूतपूर्व उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। यह वैचारिक और रचनात्मक आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के प्रेरणास्पद दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में हुआ। उनकी परिकल्पना के अनुरूप इस गरिमामयी आयोजन में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो प्रदीप भारद्वाज ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का सुचारू संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रो डॉ. कामना कौशिक तथा डॉ. मोहन लाल के नेतृत्व में अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो प्रदीप भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, संप्रभुता और राष्ट्रीय अस्मिता का सर्वोपरि प्रतीक है। जब युवा अपनी लेखनी के माध्यम से तिरंगे के गौरव का गान करते हैं, तो यह इस बात का प्रमाण है कि हमारी भावी पीढ़ी राष्ट्र निर्माण के प्रति पूर्णतः जागरूक और संकल्पित है। 'हर घर तिरंगा अभियान' केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रधर्म को पुनर्जीवित करने का एक महान माध्यम है।" कार्यक्रम अधिकारी प्रो डॉ. कामना कौशिक ने अपने ओजस्वी और परिमार्जित संबोधन में कहा कि "साहित्य और सृजन समाज की चेतना को जागृत करने के सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि आज की इस निबंध प्रतियोगिता में हमारे स्वयंसेवकों ने अपनी तूलिका और शब्दों के माध्यम से जिस प्रकार राष्ट्रभक्ति और वैचारिक परिपक्वता का परिचय दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य युवाओं में वैचारिक स्पष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिष्ठा का बीजारोपण करना है, और ऐसे कार्यक्रम इस ध्येय को पूर्णता प्रदान करते हैं।" प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मौलिक विचारों को हिंदी भाषा की परिनिष्ठित शब्दावली में पिरोया, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण प्रांगण में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और बौद्धिक उत्कृष्टता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। निबंध लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रा चाँदनी ने प्रथम स्थान,छात्र अश्वनी ने द्वितीय स्थान तथा छात्र जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया ।हर घर तिरंगा अभियान 2026 को सफल बनाने में निश्चित रूप से ये कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होंगे और जन समुदाय को जागरूक करने में महत्वपूर्ण आहुति देंगे ।इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो प्रदीप भारद्वाज , एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कामना कौशिक व डॉ. मोहनलाल,कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज सहित अनेकों स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 11, 2026
शिवरात्रि पर हनुमान जोहड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक कर मांगी मंगलकामना आत्मा का परमात्मा से मिलन और अंतर्मन की शुद्धि का महापर्व है शिवरात्रि : चरणदास महाराज भिवानी, 11 अगस्त : शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को छोटी काशी भिवानी के हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। इसके साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर अपने परिवार, समाज और संपूर्ण देश की सुख, शांति, समृद्धि तथा आरोग्यता की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने शिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मा का परमात्मा से मिलन और अंतर्मन की शुद्धि का महापर्व है। भगवान शिव कल्याण और करुणा के प्रतीक हैं। आज के दिन किया गया जप, तप और अभिषेक व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। समाज में सुख, शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए हमें भगवान शिव के संदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति धर्म और सत्य के मार्ग पर चलेगा, तभी देश में वास्तविक समृद्धि और शांति की स्थापना होगी। वही दूसरी तरफ मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कतारबद्ध होकर भक्तों ने शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन किए।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 11, 2026
विद्यालय और समुदाय एक-दूसरे के पूरक : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा प्रेमनगर के राजकीय उच्च विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण और सीसीटीवी कैमरों का हुआ शुभारंभ एडीसी ने किया साइंस लैब, गणित लैब व लाइब्रेरी का निरीक्षण, भामाशाहों व पूर्व छात्रों को किया सम्मानित भिवानी, 11 अगस्त : विद्यालय और समुदाय एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों एक-दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। यह बात भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने गांव प्रेमनगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर सरपंच राजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि एडीसी दीपक बाबूलाल करवा का गर्मजोशी व फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सुरक्षा व निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने विद्यालय के विकास में सराहनीय सहयोग देने वाले ग्रामीणों व भामाशाहों को सम्मानित किया। इस दौरान राजकीय उच्च विद्यालय प्रेमनगर के कक्षा 10वीं के पास आउट बैच (2002) द्वारा स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। अनूप मल्हान को विद्यालय में स्टेज का निर्माण करवाने हेतु सम्मानित किया गया। वही जगदीश बूरा फ़ौजी को विद्यालय में विज्ञान कक्ष की बेहतरीन व्यवस्था करवाने तथा आवश्यक सामान भेंट करने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग भिवानी के शीर्ष अधिकारी के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने स्कूल की साइंस लैब, गणित लैब तथा लाइब्रेरी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही, उन्होंने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए स्कूल स्टाफ की खुले दिल से सराहना की और अध्यापकों से और अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया। सरपंच राजेश कुमार के नेतृत्व में उपस्थित ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीसी को आश्वस्त किया कि गांव के सरकारी विद्यालयों के विकास और सुविधाओं के विस्तार में ग्राम पंचायत व ग्रामीण अपना हर संभव सहयोग निरंतर जारी रखेंगे। कार्यक्रम में मंच का सफल एवं संचालन शिक्षा समिति के प्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैप्टन पिरथी सिंह, सरपंच राजेश कुमार, राजेन्द्र दुहन पंच, अनूप मैनेजर, मनजीत, जयबीर, जगदीश, जयपाल बूरा, गोविन्दा, योगेश, कर्ण सिंह फ़ौजी, रमेश बूरा, मनजीत ढ़ोडा कोच, रमेेश दुहन कोच, नरेंद्र फौगाट, सतबीर बूरा, शिक्षा समिति के प्रधान जोगेंद्र बूरा, उत्तम, दीपक, दीपक मल्हान, प्रवीण बूरा, राजेश बूरा, राकेश जेई, विद्यालय प्राचार्या सीमा सरदाना सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 11, 2026
भिवानी में सफाई व्यवस्था ठप, ऑटो-टीपर भी बंद; कर्मचारियों का आंदोलन जारी
Bhiwani, Bhiwani | Aug 11, 2026
उत्तराखंड में तबाही – चमोली में बादल फटा। वैली ब्रिज उखड़कर बह गया।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 11, 2026
#health,#cancer,#medi,#hary,#india गले के कैंसर में #i-pulse का लाइव रिजल्ट अधिक जानकारी के लिए 8813075521,#news,#live - Bhiwani News