बापोड़ा मंडल के छह शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित, सुनील शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
भिवानी, 22 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी बापोड़ा मंडल के अंतर्गत रविवार को विभिन्न शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में मंडल प्रभारी सुनील शास्त्री ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान दिनोद, बजीना, ढाणी माहू, बिरन और बापोड़ा के शक्ति केंद्रों पर आयोजित बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठकों के दौरान ग्रामीणाों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद मंडल प्रभारी सुनील शास्त्री ने मौके पर ही पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया तथा किरण चौधरी ने तुरंत प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान कराया।
बैठकों को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी सुनील शास्त्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और आपसी तालमेल से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन के हित के लिए मजबूती व तत्परता से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार उद्देश्य आमजन के हित को सुरक्षित रखना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाएं और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा ने भी संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठकों में सीएम विंडो सदस्य सूरज भान वर्मा, अजीत शेखावत, मंडल महामंत्री दिनेश भारद्वाज, विक्रम दुग्गल, बलबीर, विनोद प्रजापति, राजेश पुनिया, किरणपाल, नीरज शर्मा, अजय कुमार सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।