पत्नी के कार्यकाल में 10 करोड़ के विकास कार्य, अब सरपंच बनकर मूंगाणा की तस्वीर बदलने का संकल्प| #chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत मूंगाणा से सरपंच प्रत्याशी कैलाश चंद्र अहीर ने पंचायत के विकास को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी पत्नी सरपंच रह चुकी हैं और उनके कार्यकाल में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए। अब उनका लक्ष्य पंचायत में विकास की गति को और तेज करना है। इसके तहत सांवलिया धाम के पास भव्य पैनोरमा का निर्माण करवाना और गांवों में सड़क सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। कैलाश चंद्र अहीर ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपना संकल्प बताया।
GrampanchayatMungana,
Chittorgarhnews,
ChittorgarhElections,
Sarpaanchchunav,
Panchayatchunav