गुजरात मॉडल की तर्ज पर सोमी का विकास करने का विजन लेकर चुनाव मैदान में कमला देवी आहिर #chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ जिले की ग्राम पंचायत सोमी से सरपंच प्रत्याशी कमला देवी अहीर, पत्नी लक्ष्मणलाल अहीर, चुनाव मैदान में हैं। लक्ष्मणलाल अहीर ने बताया कि जनता ने मौका दिया तो गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, हरियाली बढ़ाने, शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए लाइब्रेरी खुलवाने, सड़क निर्माण, रोड लाइट, किसानों के रास्तों को दुरुस्त करवाने, खेलकूद सुविधाओं और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गुजरात में रहने के अनुभव से प्रेरित होकर उनका लक्ष्य सोमी में गुजरात मॉडल की तर्ज पर विकास कार्य करवाना है।
Chittorgarhnews,
GrampanchayatSomi,
Sarpanchchunav,
Panchayatchunav,
Jaivardhannews