हरनाथपुरा के वेंडर्स को स्थायी दुकानें दिलाने का संकल्प, सोहनी देवी खटीक चुनावी मैदान में #chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़। मातृकुंडिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनाथपुरा से सरपंच प्रत्याशी सोहनी देवी खटीक ने गांव के वेंडर्स की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया है। उनका विजन है कि वेंडर्स को स्थायी दुकानें उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि उन्हें भविष्य में दुकान हटने या रोजगार प्रभावित होने जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। स्थायी दुकानों की व्यवस्था से वेंडर्स को सुरक्षित आजीविका और व्यवस्थित व्यापार का अवसर मिल सकेगा।
Chittorgarhnews,
GramPanchayatHarnathpura,
Sarpanchchunav,
Panchayatelections,
Matrikundiya