महिला हिंसा पर आधारित फिल्म बंजर 2 मूंछ रो सवाल की शूटिंग पूरी #rajsamandnews
राजसमंद। जाह्नवी कला परिषद एवं साउंड ऑफ लाइफ मल्टीमीडिया के तत्वावधान में महिला हिंसा एवं सामाजिक समस्या पर आधारित वेब फिल्म बंजर 2 मूंछ रो सवाल की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म निर्माता कार्यकारी वेणीराम कुमावत ने बताया कि फिल्म की कहानी में महिलाओं में बांझपन, अंधविश्वास व अन्य प्रताड़ना पर आधारित है। समाज में फैली कुरीतियों को सामने लाकर उसका समाधान पेश करना ही उद्देश्य है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में रंजना लोहार, गोविंदसिंह, फतेहसिंह राव, ईश्वरसिंह, महेंद्र कुमावत, डॉ जगदीश जीनगर, शिव प्रकाश खेड़, वेणीराम कुमावत, पंकज सालवी, महेंद्र कुमावत, डॉ. जगदीश जीनगर, राजश्री शर्मा, मयंक बागोरा सहित अन्य ग्रामवासी भी शामिल हैं। फिल्मांकन शाहिद शाह, दिनेश यादव द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्यकारी गीतादेवी, प्रेमशंकर भट्ट, कला निर्देशन महेंद्र कुमावत, क्रिएटिव हेड डॉ. जगदीश जीनगर, दिनेश सालवी, कहानी एवं निर्देशन मनोज पोरवाड़ का है। शूटिंग के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश रांका, ओम पुरोहित, डॉ अशोक कुलदीप, सुरेश भाट संतोष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Banjar2Movie
Rajsamandnews
MovieShooting