आरणी में रोजगार, सड़क, पानी निकासी से एंबुलेंस तक क्या है सीमा सुथार का विजन?
#chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत आरणी से सरपंच प्रत्याशी सीमा रतनलाल सुथार के विकास विजन को उनके ससुर एवं पूर्व सरपंच भेरूलाल सुथार ने साझा किया। उन्होंने बताया कि पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क निर्माण, रोड लाइट लगाने और पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करवाने पर विशेष ध्यान रहेगा। मनरेगा को सुचारू रूप से संचालित कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने तथा पात्र व्यक्तियों तक आवास योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए स्नानघर निर्माण, बायपास सड़क बनवाने और पंचायत में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाने की योजना भी प्राथमिकताओं में शामिल है।
GramPanchayatArni,
Chittorgarhnews,
Sarpanchchunav,
Panchayatelections