ऋषिकेश: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी, होटल प्रबंधक और संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरूऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में देहरादुन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, मामले में होटल प्रबंधन की घोर लापरवाही और संदिग्ध संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने होटल के मैनेजर और संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) ऋषिकेश को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh