देहरादून
प्रेमनगर में तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, 1 युवक 2 युवतियां बही, 1 युवती को बचाया गया, 2 की मौत
लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल
के पास तेज बरसाती बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। वहीं सर्चिग के दौरान कार में सवार 20 वर्षीय अक्षय और एक अन्य युवती के शव बरामद किए गए। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तेज बरसाती बहाव और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद SDRF की टीम ने पूरी रात लगातार रेस्क्यू और सर्च अभियान चलाया।