जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में सीएनजी भरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ आरके जैन भारत पेट्रोलियम पंप पर गैस रीफिलिंग के समय अचानक सीएनजी पाइप फट गया, जिससे उसका एक हिस्सा वहाँ मौजूद पंपकर्मी तुषार कुमार के सिर पर जा लगा। उन्हें तुरंत बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #viralCCTV #Jamshedpur