#कांवड़_महायात्रा_2026_सुरक्षा_के_कड़े_इंतजाम_6000_से_अधिक_सुरक्षाकर्मी_और_ड्रोन रखेंगे पैनी नजर
हरिद्वार।विश्व प्रसिद्ध कांवड़ महायात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस ने अपनी व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।
उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा
शनिवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित बहुउद्देशीय भवन में एक विशाल संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने की।
सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह भारी पुलिस बल की तैनाती:
कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए 6000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।पैरामिलिट्री फोर्स: सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 13 पैरामिलिट्री कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हाई-टेक निगरानी:
पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखने के लिए 10 अत्याधुनिक ड्रोन तैनात किए गए हैं।सभी सुरक्षा एजेंसियों को मिले दिशा-निर्देशइस ब्रीफिंग के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र से पहुंचे पुलिस बल, पीएसी (PAC), आईआरबी (IRB), केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीआरडी, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि सुरक्षा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #uttrakhandpolice
Dehradun, Dehradun | Jul 26, 2026