मसूरी के पटरी व्यापारियों का दर्द: 150 दिन से धरना, कारोबार से दूर, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
मसूरी। पटरी व्यापारियों का धरना अब करीब 150 दिन पूरे कर चुका है। व्यापारियों का कहना है कि वे कई महीनों से अपने कारोबार से दूर हैं, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
व्यापारी संगठन ने पहले ही तय किया था कि 2 सितंबर को शहीदों के सम्मान में धरना नहीं दिया जाएगा, क्योंकि इस दिन धरने पर बैठना शहीदों का अपमान माना जाएगा। हालांकि व्यापारियों का दर्द यह है कि आखिर उनकी पीड़ा कौन सुनेगा और कब उनकी समस्या का समाधान होगा? लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सुनवाई नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।