देहरादून में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता हिरासत मेंदेहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज राजधानी देहरादून की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और हालिया विवादों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने सचिवालय कूच कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में पुलिस लाइन भेज दिया गया।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Condressparty #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 1, 2026