मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें, PWD ने संभाला मोर्चा
गलोगी के पास गिरे बड़े बोल्डरों को PWD की टीम ने दो JCB की मदद से हटाकर मार्ग साफ किया। वहीं पानी वाले बैंड के पास महज 2.5 मीटर सड़क बची थी, जिसे पहाड़ की कटिंग कर चौड़ा किया गया है। भारी वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह खोलने का प्रयास जारी है।
PWD चीफ इंजीनियर ने बताया कि स्थायी समाधान के लिए लैंड स्लाइड मिटिगेशन सेंटर को तैनात कर टोपोग्राफिकल सर्वे और सॉयल टेस्टिंग कराई जा चुकी है। 15–20 दिनों में समाधान का खाका तैयार कर स्थायी कार्य शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वन विभाग की मदद भी ली जाएगी।
बरसात अभी बाकी है, ऐसे में मसूरी-देहरादून मार्ग पर सफर करने वाले लोग सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।
#Mussoorie #Dehradun #MussoorieDehradunRoad #Landslide #PWD Uttarakhand BreakingNews UttarakhandNews MussoorieNews