संजय गांधी कॉलेज के सामने सड़क हादसा, लूना चालक गंभीर रूप से घायल होकर हुआ बेहोश
अचानक ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा चालक, स्थानीय लोगों ने ऑटो से पहुंचाया जिला चिकित्सालय
सीधी। जिले के संजय गांधी कॉलेज के सामने आज एक सड़क हादसा सामने आया, जहां लूना बाइक चालक अचानक ब्रेक लगने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में चालक सड़क पर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए तत्काल एक ऑटो की मदद से घायल चालक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक चालक बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उसके नाम और पते की जानकारी भी सामने नहीं आ पाई थी।
तलाश न्यूज सीधी
सच के साथ, सबसे पहले।
Gopadbanas, Sidhi | Nov 16, 2026