खानपुर: किसानों की समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को खानपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्वतंत्र किसान मजदूर सेवा संस्थान की ओर से आगामी 26 अक्टूबर 2026 को खानपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्र ने समस्तीपुर सदर के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्यक्रम की अनुमति एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग।