खानपुर: खानपुर कस्बे में ACJM और ADJ कोर्ट की मांगों को लेकर अभिभाषक परिषद ने पूर्व संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
खानपुर कस्बे में ACJM व ADJ कोर्ट की मांग को लेकर अभिभाषक परिषद ने आज गुरुवार को दोपहर 1:00 के लगभग पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देते समय परिषद के सचिव दीपक शर्मा एडवोकेट ने बताया कि खानपुर कस्बे में एकमात्र कोर्ट होने के कारण आम जनता को न्याय प्राप्त करने में काफी समय लगता है अतः यहां पर ACJM व ADJ कोर्ट की स्थापना की जाए ।