खानपुर: खानपुर क्षेत्र के सूमर गाँव में अज्ञात कारणों से किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
खानपुर क्षेत्र के सूमर गाँव मे अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली खानपुर थाना ASI नेपाल सिंह ने आज सोमवार को सुबह 9:00 के लगभग बताया कि सूमर गाँव निवासी किशोर कमल पुत्र ओमप्रकाश उम्र लगभग 17 साल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खानपुर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया ।