खानपुर कस्बे के न्यायालय परिसर में आज सोमवार को शाम 4:30 बजे के लगभग राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्री काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारान के मध्य समझाइश की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को होगा ।