खानपुर कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में विधायक गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस SC विभाग की बैठक का कल आयोजन होगा। SC प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमंत बैरवा ने आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक कल दोपहर 12:00 बजे कानपुर कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित होगी । बैठक में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे।