सिहोरा: गोसलपुर थाने में 11 निगरानी और गुंडा बदमाशों की परेड, पुलिस ने दी हिदायत
अपराधों पर अंकुश लगाने और बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शुक्रवार को गोसलपुर थाने में निगरानी और गुंडा बदमाशों की परेड कराई गई। थाना प्रभारी भावना तिवारी ने मोबाइल के जरिए सभी को थाने में उपस्थित होने के लिए तलब किया था। थाना में एसडीओपी सिहोरा की मौजूदगी में 11 बदमाशों से पुलिस ने उनके अलग-अलग पूछताछ की।