सिहोरा: खितौला: आरोपी गिरफ्तार, साथी के खाते से ₹7.8 लाख निकालकर ऑनलाइन गेम में उड़ाए
खितौला थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खितौला वाटर फिल्टर प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी ने साथी कर्मचारी का मोबाइल फोन पर बात करने के बहाने लेकर उसने बैंक खाते से करीब 7 लाख 80000 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।