सिहोरा: सिहोरा में पुलिस सख्त, तनावपूर्ण स्थिति के चलते दुकानें बंद
गौरतलब है कि जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक में गुरुवार देर रात बवाल मच गया। आजाद चौक क्षेत्र में पहले से ही अति संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित है। जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनी थी। स्थानीय लोगों ने बताया की घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज एक ही समय पर हो रही थी।