ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार 2:00 बजे खितौला बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कहना है कि मंडी रोड वार्ड नंबर 13 में नाली निर्माण किया जाए जिससे सड़कों में नाली का पानी न बहे, बाजार में पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाए, नेशनल हाईवे तिराहे से लेकर खितौला तक ब्रिज का निर्माण किया जाए।