अमरिया: अमरिया क्षेत्र धुंधरी में अकीदत के साथ संपन्न हुआ कुलशरीफ, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव में दरगाह मकसूदुल औलिया पर चल रहे हजरत सूफी ख्वाजा मकसूद हसन शाह रहमतुल्लाह अलैहे के उर्स में सोमवार को 2 बजे कुलशरीफ अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। सज्जादानशीन हजरत सूफी शाकिर मियां की सरपरस्ती में आयोजित कार्यक्रम में दूरदराज और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों जायरीन पहुंचे। इस दौरान जायरीनों ने कुलशरीफ में शिरकत की