बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने रामलाल सुंदरलाल इंटर कॉलेज में पुलिस पाठशाला लगाकर साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी
गुरुवार 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज बलरामपुर के छात्र-छात्राओं को पुलिस की पाठशाला लगाकर साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरुक किया गया। अनजान लिंक एवं ऐप डाउनलोड न करने की बात बताई गई एवं ऑनलाइन खरीदारी पर सावधानी बरतने की बात कही गई।