बलरामपुर: डीएम ने कलेक्ट्रेट में महिला बाल कल्याण योजनाओं की समीक्षा की, कन्या सुमंगला योजना में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं और मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और किशोर न्याय बोर्ड की कार्यप्रगति की जानकारी ली गई। डीएम ने एएचटीयू और चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्यों का भी जायजा लिया।