बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने लखाही से नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को किया गिरफ्तार
बलरामपुर में पुलिस ने धर्म परिवर्तन के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात पुलिस ने 19 वर्षीय शादाब को लखाही गांव के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की शुरुआत 15 अगस्त को हुई। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।