बलरामपुर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षक को बलरामपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
बलरामपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आगरा के सौहल्ला प्रतापपुरा निवासी नीरज कुमार को रेलवे स्टेशन बलरामपुर के सामने से पुलिस ने पकड़ा गया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि मामला 31 मार्च 2021 का है जब तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ रामचंद्र ने 92 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।