बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने सेखुईया तिराहे से फर्जी दस्तावेज से आधार कार्ड और जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
बलरामपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के सहारे आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र बनाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज कुमार चौधरी नाम का यह आरोपी सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। थाना हर्रैया में 15 फरवरी 25 को दर्ज मामले के अनुसार, आरोपियों ने हर्रैया सतघरवा में अरूण आनलाईन सेंटर से प्रमाण पत्र बनाया था।