बांसवाड़ा में EVM स्ट्रॉन्ग रूम सील, कल दूसरे चरण के लिए परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ रवाना होंगे मतदान दल
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद सभी मतदान दलों ने EVM और निर्वाचन सामग्री जमा करा दी। इसके बाद EVM को सूचना केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखकर सील कर दिया गया। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीलिंग प्रक्रिया का चुनाव पर्यवेक्षक बंशीधर कुमावत, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वहीं, दूसरे चरण में परतापुर-गढ़ी और कुशलगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान दल 10 सितंबर को रवाना होंगे। इससे पहले हरिदेव जोशी रंगमंच हॉल में अंतिम प्रशिक्षण और सामग्री वितरण किया जाएगा।
#Banswara #BanswaraElection #NagarParishadElection #RajasthanElection #Election2026