उज्जैन: गोरकर बंधु दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने किया दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली 🚨🔫
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित गोरकर बंधु दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से दो फरार आरोपियों—सोनू पासी और विजय उर्फ छोटू—को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस एनकाउंटर में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू पासी पर पहले से 14 और विजय पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#UjjainNews #UjjainPolice #PoliceEncounter #DoubleMurderCase #CrimeNews MPNews MPPolice