उज्जैन: महाकाल मंदिर में सुगम दर्शन के लिए प्रशासक के सख्त निर्देश- 'श्रद्धालुओं से करें विनम्र व्यवहार' 🛕🙏
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन लगातार प्रयासरत है। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की विशेष बैठक लेकर कतार और भीड़ प्रबंधन के अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे श्रद्धालुओं के साथ हमेशा विनम्र और मधुर व्यवहार करें। साथ ही, दर्शन मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं की सही जानकारी श्रद्धालुओं को समय पर देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मंदिर कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #MahakalDarshan #UjjainAdministration #MPNews