उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने पेश की मिसाल, सिंहस्थ के लिए अपने ही पैतृक मकान पर चलाई गैंती
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में विकास कार्यों का महाअभियान तेजी से जारी है। इसी कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाने होते हुए गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद गैंती चलाकर इस चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की और शहरवासियों के सामने एक बड़ी मिसाल पेश की। 9.80 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है, जिसकी जद में 272 मकान-दुकानें आ रही हैं। सीएम की इस पहल से प्रेरित होकर स्थानीय निवासियों ने भी बिना किसी हंगामे के खुद ही फावड़े-हथौड़े उठाकर अपने मकानों के चिह्नित हिस्से ढहाना शुरू कर दिया है। इस मार्ग के बनने से इलाके को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
#UjjainNews #CMMohanYadav #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #SmartCityUjjain MPNews