उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 'गोल्डन एरा ऑफ दावत' पुस्तक का विमोचन, सैयदना साहब को दी बधाई 📖✨
दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 1 अक्टूबर को होने वाली मिलाद (जन्मदिवस) के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “गोल्डन एरा ऑफ दावत” नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाजजनों को बधाई देते हुए सैयदना साहब के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। यह पुस्तक बोहरा समाजजनों को निःशुल्क वितरित की जाएगी, जिसमें सैयदना साहब द्वारा मोहर्रम के अवसर पर दिए गए प्रवचनों (वाअज़) का उल्लेख है। इस विमोचन कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत बोहरा समाज के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#UjjainNews #DawoodiBohra #CMMohanYadav #SyednaSahib #GoldenEraOfDawat MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 27, 2026