उज्जैन: सिंहस्थ के लिए खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क चौड़ीकरण, लोगों ने खुद तोड़े अपने मकान 🚧🚜
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर उज्जैन में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाने होते हुए गणेश चौक तक 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। करीब 9.80 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की जद में 272 मकान और दुकानें आ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि शहर के विकास में सहयोग देते हुए स्थानीय निवासियों ने बिना किसी हंगामे के खुद ही हथौड़े और फावड़े उठाकर अपने मकानों के चिह्नित हिस्से ढहाना शुरू कर दिया है। शनिवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और प्रभावितों की हरसंभव मदद करते हुए काम जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस चौड़ीकरण से क्षेत्र को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #SmartCityUjjain #UjjainUpdates MPNews RoadWidening