उज्जैन: माधव कॉलेज में गणेश विसर्जन पर भारी बवाल, NSUI और प्रशासन आमने-सामने; हुड़दंगियों पर एक्शन की तैयारी 🏛️🔥
उज्जैन के प्रतिष्ठित शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में गणेश विसर्जन को लेकर सियासी घमासान मच गया है। NSUI जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ल ने कॉलेज प्रशासन और ABVP पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आम छात्रों को वाद्य यंत्र बजाने से रोका गया और सत्ता पक्ष के नेताओं को बुलाकर गुपचुप तरीके से प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। वहीं, प्राचार्या डॉ. कल्पना सिंह ने इन आरोपों को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि विसर्जन मंगलनाथ घाट पर पूरी गरिमा और नियमानुसार प्राध्यापकों की मौजूदगी में हुआ है। प्राचार्या ने आरोप लगाया कि बाहरी छात्रों ने दफ्तर में घुसकर अभद्रता की, जिनके खिलाफ सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक के बाद कारण बताओ नोटिस और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainNews #MadhavCollege #StudentPolitics #NSUI #ABVP UjjainUpdates MPNews1