उज्जैन: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे महाकाल दरबार, भस्म आरती में हुए शामिल 🏏🛕
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। रैना दंपती ने तड़के होने वाली अलौकिक भस्म आरती में सहभागिता की और विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चन किया। प्रियंका रैना ने इसे अपना पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन बताते हुए इस अनुभव को बेहद दिव्य और अद्भुत करार दिया। वहीं, सुरेश रैना ने भी सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे एक बार उज्जैन जरूर आएं और बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #SureshRaina #BhasmaAarti #MahakalDarshan