उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 'पंख मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, मंच पर योग कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश 🏃♂️🧘♂️
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के दशहरा मैदान से 'पंख मैराथन' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं मंच पर योगासन कर करीब 2,000 प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सीएम ने कहा कि हमारा शरीर एक 'लघु ब्रह्मांड' है, जिसे निरोग रखने के लिए नियमित योग और व्यायाम बेहद जरूरी है।
उन्होंने उज्जैन की आध्यात्मिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा महाकाल को जानने के लिए स्वयं के भीतर की यात्रा करनी होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया और श्राद्ध पक्ष के अवसर पर पूर्वजों का स्मरण करते हुए शिप्रा तट, गयाजी व प्रयागराज के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह मैराथन दशहरा मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
#UjjainNews #PankhMarat